ICANN (Internet Corporation for Assigned Names and Numbers)



ICANN कौन है?

  • ICANN एक अंतर्राष्ट्रीय गैर-लाभकारी सार्वजनिक लाभ संगठन है, जिसकी स्थापना 1988 में हुई थी। इसका उद्देश्य एक स्थिर, सुरक्षित और एकीकृत वैश्विक इंटरनेट को बनाए रखना है।

ICANN की आवश्यकता क्यों है?

  • इंटरनेट पर किसी अन्य सिस्टम (व्यक्ति, संगठन, सर्वर) को संपर्क करने के लिए आपके डिवाइस (कंप्यूटर/मोबाइल) में एक पता (नाम या संख्या) दर्ज करना पड़ता है। यह पता अद्वितीय होना चाहिए ताकि मशीनें एक-दूसरे का सही स्थान पहचान सकें। ICANN विश्व भर में इन अद्वितीय पहचानकर्ताओं को एकीकृत और समर्थित करने में मदद करता है।

ICANN की जिम्मेदारियाँ क्या हैं?

  • इंटरनेट की परिचालन स्थिरता बनाए रखना; प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना; वैश्विक इंटरनेट समुदायों का व्यापक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना; और नीचे से ऊपर तक, सहयोग-आधारित प्रक्रियाओं के माध्यम से इंटरनेट के प्रबंधन के लिए सही नीति बनाना। तकनीकी रूप से यह संगठन IANA (Internet Assigned Numbers Authority) की गतिविधियों को समन्वित करने में मदद करता है।