DNS रिकॉर्ड / DNS Records

  • A रिकॉर्ड – IPv4 एड्रेस को संग्रहीत करता है
  • AAAA रिकॉर्ड – IPv6 एड्रेस को संग्रहीत करता है
  • CNAME रिकॉर्ड – वैकल्पिक डोमेन नाम को संग्रहीत करता है; इस रिकॉर्ड के होने पर IP एड्रेस नहीं दिया जाता
  • MX रिकॉर्ड – उस डोमेन के ईमेल को संबंधित मेल सर्वर तक रूट करता है
  • TXT रिकॉर्ड – डोमेन के लिए व्यवस्थापक द्वारा रखी गई पाठ सूचना को संग्रहीत करता है
  • NS रिकॉर्ड – डोमेन के अधिकारिक नेम सर्वर का एड्रेस संग्रहीत करता है
  • SOA रिकॉर्ड – डोमेन क्षेत्र की मूल जानकारी संग्रहीत करता है
  • SRV रिकॉर्ड – किसी निर्दिष्ट सेवा के लिए पोर्ट संख्या का संकेत देता है
  • PTR रिकॉर्ड – रिवर्स क्वेरी के लिए डोमेन नाम लौटाता है; इसमें IP एड्रेस उल्टा संग्रहीत किया जाता है

DNS सुरक्षा के लिए विशेष रिकॉर्ड (DNSSEC Specific Records)

  • RRSIG रिकॉर्ड – रिकॉर्ड सेट के डिजिटल सिग्नेचर को संग्रहीत करता है
  • DNSKEY रिकॉर्ड – एन्क्रिप्शन में उपयोग होने वाली सार्वजनिक कुंजी को संग्रहीत करता है
  • DS रिकॉर्ड – DNSKEY – DNSKEY रिकॉर्ड का हैश मान संग्रहीत करता है
  • NSEC और NSEC3 रिकॉर्ड – यह बताता है कि कोई विशिष्ट DNS रिकॉर्ड मौजूद नहीं है
  • CDNSKEY और CDS रिकॉर्ड – चाइल्ड ज़ोन अपने पैरेंट ज़ोन में DS रिकॉर्ड को अपडेट करने के लिए उपयोग किए जाते हैं