मान लें कि सुंदर एक गुप्त संदेश को वेंकटेश को भेजना चाहता है। डेटा साझा करने से पहले, सुंदर और वेंकटेश एक यादृच्छिक गुप्त कोड चुनते हैं। आइए इसे गुप्त कुंजी (Secret Key) कहते हैं। कोई और इसे नहीं जानता।

सुंदर चयनित एन्क्रिप्शन के साथ संदेश को एन्क्रिप्ट करेगा और साइफ़र टेक्स्ट को वेंकटेश को भेजेगा। वेंकटेश उसी गुप्त कुंजी का उपयोग करके साइफ़रटेक्स्ट को डिक्रिप्ट करेगा और मूल संदेश को पुनः प्राप्त करेगा। चूँकि एन्क्रिप्शन और डिक्रिप्शन के लिए वही कुंजी उपयोग की जाती है, इसे सिमेट्रिक की एन्क्रिप्शन कहा जाता है। इसे सीक्रेट की क्रिप्टोग्राफी भी कहा जाता है।