हैश ट्री या मेर्कल ट्री एक पेड़ जैसी संरचना होती है। इसमें प्रत्येक लीफ नोड (leaf node) डेटा ब्लॉक के हैश मान से दर्शाया जाता है, और प्रत्येक non-leaf नोड अपने बच्चों के हैश मानों से दर्शाया जाता है।

हैश ट्री / मेर्कल ट्री
हैश ट्री / मेर्कल ट्री

हैश ट्री नामक इस उपकरण को राल्फ मेर्कल ने 1979 में पेटेंट किया था। इसी कारण इसे उनके नाम पर मेर्कल ट्री कहा जाता है। वे सार्वजनिक कुंजी क्रिप्टोग्राफी के शोधकर्ताओं में से एक हैं और हैश क्रिप्टोग्राफी के भी अग्रणी माने जाते हैं।